विज्ञापन के लिए संपर्क

दुधमुंहे बच्चे को बन्दर ने काटा, मौत


दुधमुंहे बच्चे को बन्दर ने काटा, मौत

घोसी (मऊ):- कस्बा बाजार निवासी एक शिक्षक के दुधमुंहे बच्चे को बुधवार की शाम बंदर ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवारजन बच्चे को निजी अस्पताल भर्ती कराया है। जिले में बंदर के काटने की यह तीसरी घटना है।

कस्बाबाजार पश्चिमी मुहल्ला निवासी शिक्षक वरुण दुबे के 22दिन के मासूम को उनकी माता (दादी) घर के बाहर बैठक में दुलार कर रही थीं। इस बीच अचानक लाल बंदर आकर बच्चे को छिनने लगा। चीख सुनकर वरुण की पत्नी वहां पहुंचीं और बंदर से पुत्र को छिनने लगी। इस बीच बंदर ने मासूम के सिर समेत कई जगह काट लिया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचा तो बंदर बच्चे को छोड़ कर भाग गया। लोगों ने बताया कि इसके पहले भी कई बच्चों और लोगों भी बंदर काट चुका है।

परिवारजन जख्मी हालत में मासूम बच्चे को एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज चल रहा है। घटना से नगरवासी दहशत में हैं। इसके पूर्व भी गत 20 नवंबर 2020 को नगर पंचायत घोसी में बंदरों ने 12 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था।


लगातार तीसरी घटना के बाद भी न वन विभाग और न ही नगर पंचायत प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। नगरवासियों का कहना था कि घोसी नगर पंचायत में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन बंदर बच्चों पर हमला कर दे रहे हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस बाबत प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय विश्वाल का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बंदर को पकड़ने के लिए टीम भेजी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments