विज्ञापन के लिए संपर्क

अध्यक्ष पद पर विनोद पाण्डेय व महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह ने जमाया कब्जा

अध्यक्ष पद पर विनोद पाण्डेय व महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह ने जमाया कब्जा
सबसे बड़े अधिवक्ता संगठन सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन में 10 पदों पर 24 प्रत्याशियों के बीच हुआ रोचक मुकाबला
1012 अधिवक्ता मतदाता सदस्यों में से 997 सदस्यों ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग
बार के नव निर्वाचित अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
मतदान को लेकर युवा अधिवक्ता मतदाताओं ने जमकर दिखाया उत्साह


*मऊ:* सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना बुधवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। इस दौरान अध्यक्ष  पद पर विनोद कुमार पाण्डेय तथा महामंत्री पद पर अजय कुमार सिंह निर्वाचित घोषित हुए। मतगणना के दौरान अध्यक्ष महामंत्री समेत कुल 10 पदों पर 24 प्रत्याशियों के बीच हुआ कांटे का मुकाबला हुआ। अध्यक्ष महामंत्री समेत अन्य नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के काफी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बताते चलें कि सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की एक वर्षीय कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था। इस दौरान अध्यक्ष महामंत्री समेत कुल 10 पदों पर 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बार एसोसिएशन के चुनाव में 
1012 अधिवक्ता मतदाता सदस्यों में से कुल 997 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस दौरान कुल 98 प्रतिशत मतदान हुआ था। बुधवार को प्रात: 10 बजे से मतगणना शुरु हुआ, जो देर शाम तक चला। मतगणना के बाद जारी परिणाम के अनुसार प्रतिष्ठापरक अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार पाण्डेय ने 372 मत, विरेन्द्र बहादुर पाल ने 274 मत ,शमसुल हसन ने 175 मत तथा  प्रभुनात सिंह  ने168 मत प्राप्त किया। इसमें विनोद कुमार पाण्डेय निर्वाचित घोषित किए गए। जबकि प्रतिष्ठापरक महामंत्री पद पर अजय कुमार सिह ने 375 मत, हरिद्वार राय ने 294 मत, लक्ष्मीकांत यादव ने 204 मत ,रूपेश कुमार पाण्डेय ने 100 तथा आनंद कृष्ण पाण्डेय ने 18 मत प्राप्त किया। इसमें अजय कुमार सिंह को 81 मतों से निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने 655 मत, युगेश कुमार गुप्ता ने 317 मत प्राप्त किया। इस प्रकार सत्य प्रकाश श्रीवास्तव 338 मत से निर्वाचित हुए। उधर साधारण उपाध्यक्ष के दो पद पर अरूण कुमार सिंह 602,  कैलाश भारद्वाज 461 व हरिनरायन यादव को 380मत प्राप्त हुआ। इस तरह अरूण कुमार सिंह व कैलाश भारद्वाज निर्वाचित हुए। उधर कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए किरण यादव ने 427 मत, राहुल कुमार यादव ने 346 मत तथा अवनीश कुमार गौतम ने 193 मत प्राप्त किया। इस प्रकार किरण यादव 81 मत से निर्वाचित हुए। जबकि कोषाध्यक्ष  पद पर श्रीराम सिंह चौहान  229, केदार नाथ गोंड़ ने 400 मत तथा मुन्नीलाल को  345 मत प्राप्त किया।  इस प्रकार  केदार नाथ गोंड़ 55 मत से निर्वाचित हुए। उधर संयुक्त मंत्री तीन पदों हेतु नरेंद्र प्रताप सुबोध ने 434 मत, मदन चंद देववंशी ने 610 मत, अश्वनी कुमार पांडे ने 556 मत तथा मुंद्रिका कुमार को 447 मत प्राप्त किया। इस प्रकार मदन चंद देववंशी, अश्वनी कुमार पांडे तथा मुंद्रिका कुमार निर्वाचित हुए। वहीं वरिष्ठ सदस्य पर  कार्यकारिणी पद पर हरगोविंद प्रसाद, संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह,मुहम्मद शाहिद,यशवंत सिंह तथा एखलाख अहमद तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद पर श्याम प्रकाश पाण्डेय, महेंद्र नाथ यादव, मोहम्मद इमरान अंसारी, मोहम्मद जफरयाब नसीम,अजीत प्रताप सिंह तथा विवेक यादव का निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। प्रत्याशियों के जीत की आधिकारिक घोषणा कल आम सभा में की जाएगी। उधर दूसरी तरफ अध्यक्ष पद पर 8 मत, महामंत्री पर 6 मत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर 25 मत, साधारण उपाध्यक्ष दो पद पर 7 मत,  उपाध्यक्ष एक पद पर 31 मत, कोषाध्यक्ष पर 23 मत निरस्त कर दिए गए। मतगणना  को लेकर सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया था।

Post a Comment

0 Comments