विज्ञापन के लिए संपर्क

महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के विरुद्ध पुरुष समाज को एक जुटता के साथ आगे आना होगा: शाह आलम उल्फ़त

महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के विरुद्ध  पुरुष समाज को एक जुटता के साथ आगे आना होगा: शाह आलम उल्फ़त
■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■
मऊ - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आम आदमी पार्टी ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी नामक सफल कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को समाज और राजनीति में उनके अधिकार को बताकर जागरूक किया,
मऊ जनपद के मधुबन विधान सभा के गोण्ठा गांव में आयोजित कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं ने शिरकत की,
कार्यक्रम को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम उल्फ़त ने संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं व किशोरियों को सुरक्षित परिवेश  की अनुभूति कराने व महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा के विरुद्ध  पुरुष समाज को एक जुटता के साथ आगे आना होगा,
प्रदेश में आज महिलाओं के साथ अन्याय,अत्याचार और दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं, इसके लिए प्रदेश सरकार की जवाबदेही कहीं न कहीं शक के दायरे में है। उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के महिलाओं के प्रति किये गए कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली में भारी मात्रा में जगह जगह सीसीटीवी कैमरों के लग जाने ,बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा व हर बस में उनकी सुरक्षा हेतु मार्शल लगा दिए जाने से घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आयी है। 
कार्यक्रम को आप के तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया , इस अवसर पर मंशा यादव, बेचनी देवी, सहित दर्जनों महिलाओं ने आप की सदस्यता ली और महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय व ज़ुल्म के खिलाफ आवाज़ को बुलंद करने तथा महिलाओं की हर समस्याओं के लिए उनका साथ देने का संकल्प लिया,
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ साथी अविनाश सिंह कबीर ने महिलाओं के आत्म सम्मान के प्रति पार्टी के क्रियाकलापों को विस्तार से बताया,और महिलाओं को आपस मे एक दूसरे के प्रति एक जुट रहने पर बल दिया। कार्यक्रम की आयोजक महिला ज़िलाध्यक्ष अमिता मौर्य जी ने सभी का धन्यवाद करते हुए आम आदमी पार्टी की तरफ से महिलाओं को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर ज़िलाध्यक्ष पुष्पेंद्र रणावत,आम आदमी पार्टी के मण्डल सोशल मीडिया प्रभारी महफूज़ अहमद,मधुबन विधानसभा प्रभारी कमलेश कुमार द्विवेदी,पूर्व जिलाध्यक्ष अंकित राव, विक्रमजीत सिंह, राम छबीला साहनी,बनवारी लाल मिश्र,मधुबन विधान सभा अध्यक्ष सतीश कुमार शक्ति,संजीव रावत,संतोष कुमार सिंह,ज़िला महासचिव महिला प्रकोष्ठ मऊ सुनिता देवी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments