विज्ञापन के लिए संपर्क

तूफान में शहीद हो ‌गये में के विजयवीर

बोझी (मऊ) : दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में आए टाक्टे चक्रवाती तूफान में ड्यूटी के दौरान जनपद का लाल शहीद हो गया। उसका शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। माता-पिता की आंखों से आंसुओं की धार रुकने का नाम नहीं ले रही। पत्नी व बच्चे दहाड़े मारकर रो रहे हैं। सूचना के बाद नाते-रिश्तेदार व उनके करीबी हतप्रभ हैं।

घोसी तहसील के करमपुर सबरसपुर गांव के विजयवीर सिंह (34) पुत्र धर्मराज सिंह महाराष्ट्र में मथेव कंपनी के पी-305 जहाज में रिगर पद पर तैनात थे। दो दिन पूर्व महाराष्ट्र में आए चक्रवाती तूफान में पूरी जहाज ही डूब गई थी। इसमें लगभग तीन दर्जन से अधिक जवान लापता हो गए थे। इसकी सूचना परिजनों को घटना के दिन से ही मालूम हो गई थी लेकिन लोग भगवान से दुआएं कर रहे थे कि वह सही सलामत मिल जाए। शुक्रवार को दोपहर में स्वजनों को सूचना मिली कि विजयवीर सिंह का शव बरामद हो गया है। इसके बाद उनकी पत्नी पूनम सिंह व माता पुष्पा देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके दो बच्चे निक्की व चमन का भी रो-रो कर बुरा हाल है। विजयवीर के पिता धर्मराज सिंह आजमगढ़ पीएसी में दीवान के पद पर कार्यरत हैं। तीन वर्ष पूर्व ही विजयवीर को नौकरी मिली थी। घटना के बाद उनके घर सहित गांव में मातम पसर गया है। नात-रिश्तेदार व उनके करीबी घरों पर पहुंचना शुरू कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments