विज्ञापन के लिए संपर्क

एक नज़र में मऊ का दर्शन

मऊ(MAU NATH BHANJAN)

उत्तरप्रदेश के 75 जिलों में से एक है मऊ जिसका पूरा नाम 'मऊनाथ भंजन' है । यह लखनऊ से 282 किमी. पूर्वी भाग में 'तमसा नदी' के किनारे स्थित है। इस शहर की अपनी एक कला है, यह शहर अपने साड़ी(sari) उद्योग के लिए जाना जाता है - यहाँ की मऊआली साड़ी कई अन्य राज्यों में मशहूर है। 


मऊ के बारे में

मऊ में कुल 4 विधानसभा क्षेत्र(assembly),4 तहसील(number of tahsil),9 ब्लाक(number of block),92 न्याय पंचायत(Nyaya panchayat),684 ग्राम पंचायत(gram panchayat),1499 गांव(village),3,24,424 घर(total number of houses in mau district) हैं वहीं मऊ नगरपालिका में घरों की  ( No of house in maunath bhanjan city urban areas only,houses in mau)लगभग 42000 के आस पास हैं।


शहर की बोली और परंपरा वहाँ के वासियों से ही प्रख्यात है, इस शहर की आबादी 57% मुस्लिम, 42% हिन्दू और 1% अन्य लोगों से भरी है। यहाँ की अधिकारिक बोली हिन्दी और उर्दू है वहीं क्षेत्रिय बोली भोजपुरी है। 


2011 की गणना के अनुसार मऊ की कुल जनसंख्या लगभग 2,78,745 है।


मऊ एक छोटा शहर है जो आज़मगढ़ मंडल में आता था परंतु, 19 नवंबर 1988 में आज़मगढ़ से अलग होकर एक अलग जिला घोषित हो गया । 

 

•शिक्षण संस्थान 


डीसीएसके पीजी कॉलेज,मऊ

 

संत गणिनाथ स्नाकोत्तर महाविद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना


जनता पीजी कॉलेज, रानीपुर


सर्वोदय पीजी कॉलेज, घोसी


तालिमुद्दिन इंटर कॉलेज 


डीएवी इंटर कालेज


इस्लामी मदरसे


जामिया मिफ्ताहुल उलूम

दारूल उलूम मौ 

अल जमियतूल असारिया दारूल हदीस

जामिया इस्लामिया फैज ए आम


मऊ के प्राचीन और ऐतिहासिक स्थल 

 

वनदेवी

गोठा

दोहरीघाट 

नाहुस्कोट 

मालिक ताहिर बाबा मजार

नागा बाबा कुटी

 

लोक सभा- घोसी

विधान सभा- घोसी, मधुबन, सदर, मोहम्दाबाद गोहना, 

क्षेत्रफल- 1,713 km²  ( 3300 /sq mi )

साक्षरता-80.16%

                                                                                                                                      by Sandhini Rai

Post a Comment

0 Comments