विज्ञापन के लिए संपर्क

रतनपुरा के अभिषेक सिंह बने आईएएस,खुशी का माहौल

मऊ। हौसले बुलंद और इरादे मजबूत तो आखिर कार इंसान अपनी मंजिल को पा ही लेता है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मऊ जिले के लाल अभिषेक कुमार सिंह ने। उन्होंने पीसीएस 2019 में छठवीं रैंक हासिल किया। लेकिन 2020 की यूपीएससी की परीक्षा में 240वीं रैक हासिल किया है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी और जश्न का माहौल है।
सदर तहसील क्षेत्र के रतनपुरा निवासी अभिषेक कुमार सिंह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। रतनपुरा स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल से छठवीं तक की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल में दाखिला लिया। वहां इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की। इसके बाद बीबीडी इंजीनियरिंग कॉलेज लखनऊ से 2014 में प्रथम श्रेणी से इंजीनियरिंग करने के बाद वह बैंक में प्रोबेशन अधिकारी के पद पर तैनात हुए। वर्ष 2017 में भारतीय स्टेट बैंक मुंबई में डिप्टी मैनेजर पद पर उनकी नियुक्ति हुई। लेकिन अभिषेक को बैंक की नौकरी रास नहीं आई। वह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते थे। परिणामस्वरूप अभिषेक ने बैंक की नौकरी छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। उन्होंने पीसीएस 2019 की परीक्षा में भाग लिया। इसमें उनको छठवी रैंक हासिल हुई। उन्हें एसडीएम का पद मिला है। लेकिन शुक्रवार को यूपीएससी 2020 के परिणाम में अभिषेक ने 240वीं रैक हासिल किया। कहा कि आखिरकार मेरा का सपना सच हुआ। अभिषेक के पिता बीएम सिंह और माता ऊषा सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद मेें सहायक अध्यापक हैं। बहन अल्पना सिंह बंगलूरू स्थित बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। अभिषेक कुमार सिंह ने युवाओं को संदेश दिया कि ईमानदारी और लक्ष्य को ध्यान में रखकर की जाने वाली कड़ी मेहनत से कामयाबी जरूर हासिल होगी।

Post a Comment

0 Comments