विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- मऊ की बिटिया ने सिविल सर्विसेज में प्राप्त किया 534वां रैंक

जिंदगी में कुछ कर गुजरने की ललक हो तो विपरीत परिस्थितियां भी कदम मिलाकर चलने लगती हैं। यह सच कर दिखाया है बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मुहम्मदपुर झोंटपुर गांव निवासी तथा जिला सेवायोजन अधिकारी आजमगढ़ सुधा चौहान ने। सुधा ने दूसरे प्रयास में सिविल सर्विसेज में 534वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के मुहम्मदपुर झोंटपुर गांव निवासी तथा जिला सेवायोजन अधिकारी आजमगढ़ सुधा चौहान शुरुआती समय से मेधावी छात्रा रही है। हाईस्कूल की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय बरोड़ा से उत्तीर्ण किया। इंटरमीडिएट पंजाब से किया। स्नातक आईआईटी पटना से वर्ष 2019 किया। शुरू से ही आईएएस बनने का सपना था। स्नातक करने के बाद सिविल सर्विसेज तथा पीसीएस की परीक्षा में लग गई। मेंस तक सफर तय किया लेकिन 2020 पीसीएस में सफलता मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी पद पर आजमगढ़ में तैनाती मिली। सिविल सर्विसेज में पहले प्रयास में असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी। सर्विस के दौरान भी सेल्फ स्टडी करना शुरू कर दिया। बताया कि फुरसत में समय-समय पर अध्ययन करने के साथ ही रात के समय चार घंटे तक सिविल सर्विसेज की तैयारी करती रहीं। परीक्षा परिणाम में 534 वीं रैंक मिलने की सूचना मिली तो परिवार में जश्न का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सुधा के पिता जंगबहादुर चौहान एयरफोर्स में रिटायर्ड वारंट आफिसर हैं। माता गृहिणी हैं। अपने संदेश में सुधा चौहान का कहना था कि अनुशासित होकर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता मिलना तय है।

Post a Comment

0 Comments