विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:-ओपी राजभर को छोड़ने वाले महेंद्र को पीएम मोदी ने क्यों बताया था कटप्पा?

समाजवादी पार्टी से गठबंधन तोड़ने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओपी राजभर को झटके पर झटका लग रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई नेताओं के पार्टी छोड़ने के बाद सोमवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। महेंद्र राजभर की गिनती सिर्फ सुभासपा के कद्दावर नेताओं में होती थी बल्कि वह ओपी राजभर के रिश्ते मे समधी भी लगते थे।

2017 में भाजपा और सुभासपा गठबंधन की तरफ से महेंद्र राजभर को ही मऊ सदर सीट से मुख्तार अंसारी के खिलाफ मैदान में उतारा था। उस समय चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र को मंच से कटप्पा की संज्ञा देते हुए कहाकि महेंद्र चौहान उर्फ कटप्पा ही मऊ के बाहुबली को मार सकता है। तब से महेंद्र चौहान काफी चर्चा में आ गए थे। हालांकि वह मुख्तार अंसारी से कांटे की टक्कर में केवल छः हजार वोट से चुनाव हार गए थे।

महेंद्र राजभर ने ओपी राजभर पर लगाए कई आरोप 


राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर ने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ सोमवार को पार्टी छोड़ते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर कई आरोप लगाए। कहा कि वह पार्टी के मिशन से भटक चुके हैं। महेंद्र राजभर ने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर केवल धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। बीस वर्ष पूर्व 27 अक्टूबर 2002 को सबकी उपस्थिति में पार्टी की स्थापना की गई थी।


स्थापना के समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर व वंचित समाज का उत्थान रखा गया था जबकि उसके बाद से कार्यकर्ताओं के खून पसीने से बनी पार्टी का उपयोग उन्होंने केवल धन बटोरने के लिए किया है। उनके इन कुकर्मों से आहत होकर प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधेश राजभर सहित दर्जनों लोगों ने सुभासपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

0 Comments