विज्ञापन के लिए संपर्क

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मऊ:- कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोडरा गांव निवासी एक महिला ने रविवार की दोपहर पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला गर्भवती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा कोड़रा गांव निवासी विनोद और उसकी पत्नी सीमा 34 के बीच किसी बात को लेकर रविवार की सुबह विवाद हुआ था। इसके बाद परिवार के लोग अपने अपने काम मे व्यस्त हो गए। जबकि महिला घटना से नाराज ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला चार बच्चों की मां थी। इस वक्त गर्भवती थी। मृतका की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। मौत की खबर मिलते ही थानाध्यक्ष अजय त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे।
मौका मुआयना करने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ घोसी धनंजय मिश्र ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। महिला के मौत के बाद परिजनों और मासूम बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं की गई थी।

Post a Comment

0 Comments