गांव निवासी तीरथनाथ यादव गुरुवार की शाम भैंस को चारा डाल रहा था। तभी पट्टीदार सर्वानंद यादव की पत्नी पीड़ित को गाली देने लगी। मना किया तो पत्थर से मारने लगी। तभी पत्नी मनीता यादव और लड़का आर्यन यादव आ गए। जिन्होंने उषा यादव को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। तब मेरी पत्नी तथा लड़का मुझे लेकर घर चले गए। उसी बीच उषा यादव के फोन करने पर उसके पति सर्वानंद यादव, उसका भतीजा दीपक और राम अवध यादव मौके पर आ गए। यह सभी लोग गाली गलौज करने लगे तथा जान से मारने की धमकी देने लगे। डर के कारण हम लोग अपने घर में आ गए थे। तब तक सर्वानंद अपनी लाइसेंसी एक नाली बंदूक से गोली चला दिए। मेरा लड़का व पत्नी साफ साफ बच गए। पीड़ित ने पुलिस से शुक्रवार को अपने अपन परिवारजनों की सुरक्षा पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
0 Comments