विज्ञापन के लिए संपर्क

करंट लगने से महिला की मौत

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया चट्टी के पास स्थित एक ईंट भट्ठा पर मजदूरी करने वाली महिला मजदूर (45) की शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे करेंट से मौत हो गई।

बिहार निवासी बरती देवी पत्नी बिरजू मान सुबह कपड़े धोकर टिनशेड में लगे तार पर फैला रही थी। कपड़ा फैलाते समय उस तार में विद्युत करेंट उतर गया। इसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। बाद में भट्ठे पर काम करने वाले अन्य लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments