करणी सेना भारत के युवा जिलाध्यक्ष प्रिस सिंह का सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर में कई दशक पुराना मकान है। इनके बहन की चार जून को शादी भी है। इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर सोमवार को सरायलखंसी पुलिस नेउनके घर पर रखे गए कटरैन को ढहा दिया। प्रशासन का आरोप था कि जिलाध्यक्ष ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गए और प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। कार्यकर्ता डीएम से मिलने की जिद पर अड़े थे। सीआरओ हंसराज ने समझाने की कोशिश की परंतु वे नहीं माने। मौके पर कई थानों की फोर्स भी बुला ली गई थी। सीओ धनंजय मिश्र दल-बल के साथ पहुंचे और मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व युवा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
0 Comments