विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- आजमगढ़ मोड़ का कल्पनाथ तिराहा व गाजीपुर तिराहे का नाम होगा भारत माता तिराहा

मऊ : जनपद के सुंदरीकरण को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। शहर के सुंदरीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सु²ढ़ बनाने के लिए चौराहों एवं तिराहों के सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है। सुंदरीकरण का कार्य को संभ्रांत लोग गोद लेकर तथा नगरपालिका प्रशासन की ओर से संपन्न होगा। इसमें गाजीपुर तिराहा आजमगढ़ मोड़, ढेकुलिया तिराहा तथा मिर्जाहादीपुरा को विकसित किया जाएगा। इसे विकसित करने के लिए आम नागरिकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों की भागीदारी अहम है। बुधवार को प्रशासनिक अफसरों की टीम ने मौका-मुआयना कर अग्रिम रणनीति बनाई।
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो जनपद मऊ में तिराहों एवं चौराहों का नाम न तो जनपद मऊ की ऐतिहासिकता को दर्शाता है और न ही राष्ट्रीय प्रतीकों को प्रदर्शित करता है। किसी चौराहे का नाम आजमगढ़ मोड़ को किसी का गाजीपुर तिराहा आदि है।

राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनपद मऊ की ऐतिहासिकता के आधार पर नाम प्रस्तावित किया गया है। प्रस्ताव पर अब बस मुहर लगाना बाकी है। प्रस्ताव के अनुसार गाजीपुर तिराहा का नाम भारत माता तिराहा के नाम से प्रस्तावित किया गया है। इसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति किनारे लगी है, उसे मध्य तिराहे पर लगाई जाएगी।

तिराहे के मध्य में 100 फीट से अधिक ऊंचाई पर तिरंगा भी फहराया जाएगा। ढेकुलिया तिराहा पर आई लव मऊ सेल्फी प्वाइंट बनाया जा रहा है। उसे अपना मऊ तिराहा के नाम से प्रस्तावित किया गया है। यहां कैंटीन आदि बनाकर पर्यटन स्थल विकसित किया जाएगा। आजमगढ़ मोड़ तिराहा को विकसित कर जनपद मऊ के निर्माता व पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्पनाथ राय के नाम से कल्पनाथ तिराहा का नाम प्रस्तावित किया गया है। यहां से पुलिस बूथ तथा ट्रांसफार्मर को हटाकर कल्पनाथ तिराहा नाम से विकसित किया जाएगा।
मिर्जाहादीपुरा तिराहा को भी वृहद स्वरूप प्रदान कर मध्य में तिरंगा लगाया जाएगा। वहां के संभ्रांत लोगों का सहयोग लेकर हिदुस्तान तिराहे का नाम प्रस्तावित किया गया है। इससे यह चौराहा एक विशेष पहचान बनाकर राष्ट्रीय महत्व को प्रदर्शित करेगा। इसके तहत सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने अपनी टीम के साथ गाजीपुर तिराहा तथा आई लव यू सेल्फी प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और सहायक अभियंता तथा इंजीनियरों को कार्य प्रारंभ कर विकसित करने के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0 Comments