विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- हथिनी कांड के पांचों आरोपी गिरफ्तार

सरायलंखसी थाना क्षेत्र के हथिनी गांव में रविवार की सुबह ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के विरोध के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या के मामले में नामजद पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी सोमवार को जबकि मुख्य आरोपी कमलेश राय और उसके बेटे दिवाकर राय को मंगलवार की सुबह पुलिस ने दबोचा। मालूम हो कि हथिनी गांव में राममुनेश से नाली निर्माण के विरोध में कुछ लोगों से विवाद के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम का गठन किया था जो आरोपियों को पकड़ने में जुटी थी। ताबड़तोड़ छापेमारी का असर रहा कि पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन ही तीन आरोपियों दुर्गविजय यादव, अशोक यादव और विनय राय को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्य आरोपी कमलेश राय और उसका बेटा दिवाकर राय फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें भी मंगलवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया। हत्या को लेकर गांव में लोगों के गुस्से को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया पांचों आरोपी गिरफ्तार हो गए है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments