इससे पहले शुक्रवार की दोपहर में नगर के हिंदी भवन में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्रदेशस्तरीय समीक्षा बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की अध्यक्षता में हुई। पार्टी की मजबूती के साथ ही सावधान यात्रा को लेकर मंत्रणा करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे सफल बनाने की हुकांर भरी। बैठक में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी में कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी ज्वाइन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच से ही रामानंद को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गोरखपुर कोआर्डिनेट मनोनीत किया
0 Comments