विज्ञापन के लिए संपर्क

Mau:- कल काम से बाहर जाने से पहले पढ़ लें ये सूचनाएं

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट परिसर में आगमन होने वाला है।जिला प्रशासन पूरी ताकत के साथ तैयारी को अंतिम रुप देने में जुट गया है।इस दौरान आम जनमानस के लिए कुछ सूचनाएं हैं जो निम्नवत हैं-

कलेक्ट्रेट से लेकर रोडवेज तक की सारी दुकानें बंद रहेगी,केवल अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुलेंगें

रूट डायवर्जन का आदेश दिया गया
 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ आवागमन पर 8.9.2022 को
जनपद मऊ में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।

कार्यक्रम के दृष्टिगत शान्ति / कानून
व्यवस्था हेतु निम्नानुसार जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ बनाये जाने के दृष्टिगत
जनपद में आने व जाने वाले वाहनों चार पहिया तथा बड़े वाहनों का सुबह प्रातः
समय 10.00 बजे से शायं - 6.00 बजे तक के लिए निम्नानुसाररूट डायवर्जन किया
जाता है।

1- जनपद गाजीपुर व बढुआ गोदाम की तरफ से आने वाले सारे चार पहिया व बड़े
वाहन बढुआ गोदाम से फोर लेन पर होते हुए मतलुपूर की तरफ जायेगे।

2- जनपद बलिया की तरफ से आने वाले वाहन बलिया मोढ़ से दाहिने मुड़कर दांड़ी
मोढ, सहरोज होते हुए मतलुपूर की तरफ जायेगे।

3- जनपद गोरखपुर की तरफ से आने वाले सारे चार पहिया व बड़े वाहन डाड़ी
मोढ़, सहरोज होते हुए मतलुपूर होते हुए बबुआ गोदाम से गाजीपुर की तरफ जायेगे।

4- मोहम्मदाबाद की तरफ से आने वाले सारे चार पहिया व बड़े वाहन मतलुपूर मोद
से सहरोज होते हुए डाढ़ी मोड़ होते हुए बलिया मोड़ से बलिया की तरफ जायेगे।

5- मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की तरफ जाने वाले आने सारे चार पहिया व बड़े वाहन
वाहन मतलूपुर मोढ़ से दाहिने फोर लेन पर होते हुए बदुआ गोदाम की तरफ जायेगे।

6- रैली में आने वाले बड़े वाहनों बस, ट्रक, चार पहिया को प्रवेश करने दिया
जायेगा। इन पर कोई प्रतिबन्ध नहीं होगा।
क्षेत्राधिकारी यातायात / प्रभारी यातायात जनपद मऊ को निर्देशित किया जाता
है कि रूट डायवर्जन के सम्बन्ध में दिये गये निर्देशों का उपरोक्तानुसार कड़ाई से
अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments