विज्ञापन के लिए संपर्क

रावण वध के साथ संपन्न हुई रामलीला,कोविड-19 गाइडलाइन का हुआ पालन


रावण वध के साथ संपन्न हुई रामलीला,कोविड-19 गाइडलाइन का हुआ पालन 

मऊ:- श्री श्री 1008 पंडित बाबा समिति अलीनगर द्वारा आयोजित रामलीला मंगलवार की रात रावण वध के साथ संपन्न हो गई।मेले के दौरान समिति द्वारा कोविड-19 गाइडलाइन के अनुरुप 6-6 गज दूरी पर लोगो की बैठने की व्यवस्था व मास्क के साथ साथ सैनेटाईजेशन का भी पूरा ख्याल रखा गया। दूर दराज से आए लोगों ने लीला का मंचन देख कलाकारों की जमकर सराहना की। लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, कुंभकरण वध के बाद रावण बध तक की लीला में लोग तरह-तरह की संवेदनाओं और भावनाओं में डूबते उतराते रहे। लीला में दिखाया गया मेघनाथ के शक्ति बाण चलाने से लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। यह समाचार राम दल में पहुंचते ही हाहाकार मच जाता है। हनुमान मूर्छित लखन को युद्ध भूमि से लेकर आते हैं। यह देखकर राम विलाप करने लगते हैं। राम इस मौके पर जीवंत प्रस्तुति करते हैं। अगले प्रसंग में लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त होती है, तो पूरा वातावरण राम, लखन और हनुमान के जयकारे से गूंजने लगता है। लीला में राम-कुंभकरण लड़ाई के दृश्य का मंचन किया जाता है। अंत में कुंभकरण मारा जाता है। इसके बाद लक्ष्मण जोरदार आवाज में मेघनाद को ललकारते हैं। दोनों में युद्ध होता है। लखन लाल मेघनाथ का भी वध कर देते हैं। उसके बाद राम और रावण के बीच लंबा युद्ध चलता है। इसी बीच विभीषण ने बताया कि रावण की नाभि में अमृत है। उसे भेदकर ही रावण की मृत्यु हो सकती है। इसके बाद रामबाण चलाकर रावण की नाभि में पड़े अमृत को सूखा देते हैं। रावण के गिरते ही भक्त जय श्रीराम के गगन भेदी नारे लगाने लगते हैं।वहीं, मेले में पात्रों का मंचन देख हर्षित दर्शक दीर्घा की करतल ध्वनि से पूरा वातावरण राममय हो उठता हैं। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष जित्तन प्रसाद मौर्या, संचालक संजीत कुमार सिंह,संयोजक शैलजाकान्त तिवारी, संजय सिंह(अन्तु),विनोद राय, बिट्टन तिवारी, राकेश तिवारी, सुरेश तिवारी, सुखसागर तिवारी, हरेराम तिवारी, संजय सिंह(पिन्टु),शिवसागर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments