विज्ञापन के लिए संपर्क

कोरोना से दो की मौत


मऊ:- जनपद के शहर थाना कोतवाली अंतर्गत सहदपुर निवासी 55 वर्षीय महिला को 13 सितंबर की शाम छह बजे भर्ती किया गया। वह शुगर तथा हर्ट की भी मरीज थीं। आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्भय द्विवेदी ने बताया कि महिला की पांच-पांच दिन के अंतराल पर तीन बार जांच कराई गई और तीनों बार रिपोर्ट पाजिटिव आई। प्रयास के बावजूद गुरुवार की रात 11 बजे महिला की मौत हो गई। जिले के 47 वर्षीय वरिष्ठ सर्जन को गुरुवार की दोपहर 12.30 बजे भर्ती किया गया। उनकी हालत में सुधार न होने पर रात 9.30 बजे उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। मौत की सूचना महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा, मंडलायुक्त, डीएम, एसपी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

Post a Comment

0 Comments