विज्ञापन के लिए संपर्क

बिजली का करंट लगने से युवक की मौत


बिजली का करंट लगने से युवक की मौत

घोसी (मऊ) :- स्थानीय नगर से सटे गांव भटौली मलिक (जैनापुर) निवासी भीमा यादव के 21 वर्षीय पुत्र मनीष की शनिवार की सुबह लगभग छह बजे घर में दीपावली के पर्व पर बिजली की झालर लगाने के दौरान मौत हो गई। मनीष जौनपुर से पालीटेक्निक कर रहा था। तीन दिन पूर्व वह घर आया। वह साथ में ही दीपावली पर घर की सजावट के लिए झालर भी लाया था। शनिवार की सुबह घर की बाउंड़्री पर झालर लगा कर चेक कर रहा था। कहीं तार कटा होने के चलते वह अचानक करंट की चपेट में आया। करंट लगते ही सिर के बल जमीन पर गिरा और चल बसा। यह खबर फैलते ही समूचा गांव एकत्रित हो गया। सुबह ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Post a Comment

0 Comments