विज्ञापन के लिए संपर्क

मानव सेवा संस्था द्वारा गायघाट शिव मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न


मानव सेवा संस्था द्वारा गायघाट शिव मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न 

मऊ:- मानव सेवा संस्था मऊ के तत्वावधान में नगर के गायघाट(शिव मंदिर) पर  दीपावली की पूर्व संध्या पर (13 नवम्बर को)  दीपोत्सव के आयोजन को लेकर आज संस्था के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें छात्राओं एवं संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा 1100 दीपों एवं 30 से अधिक रंगोलियों द्वारा शिव मन्दिर परिसर को आकर्षित बनाने को लेकर प्रारुप तैयार किया गया। बैठक के दौरान कार्यकर्ता कार्यक्रम कों भव्य बनाने को लेकर उत्सुक दिखायी पडें। बैठक में कार्यक्रम सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं के ऊपर बात चीत हुई। और सभी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार विमर्श रखें।जिससे कार्यक्रम को सुचारू रूप से किया जा सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश,जिला उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता'अनुज',जिला कोषाध्यक्ष कृष्णा मध्देशिया,ब्लाक सचिव अमन विश्वकर्मा,तहसील सचिव हर्षित शर्मा,ग्राम विकास मंत्री आदित्य तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments