विज्ञापन के लिए संपर्क

दीपावली और छठ पर 24 घण्टे की जाएंगी बिजली आपूर्ति


दीपावली और छठ पर 24 घण्टे की जाएंगी बिजली आपूर्ति

मऊ:- दीपावली पर जिले में 24 घंटे बिजली आपूर्ति करने की व्यवस्था विभाग की तरफ से की गई है, बशर्ते कोई बड़ा फाल्ट न आए। बिजली विभाग के आदेश के बाद निर्बाध आपूर्ति कराने पर काम शुरू कर दिया गया है। दीपावली और छठ पूजा पर पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति का आदेश है। इसके लिए यूपी पावर कार्पोरेशन ने अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था की है। अधीक्षण अभियंता एसके सरोज ने बताया कि दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सभी उपकेंद्रों पर मेटेनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी। उन्होंने बताया कि पर्व पर निर्बाध आपूर्ति के लिए करीब 400 मेगावाट बिजली की जरूरत होगी। विभाग अभी प्रतिदिन 350 मेगावाट बिजली की आपूर्ति कर रहा है।

दिवाली पर अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। जिससे 24 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। ब्रेकडाउन जल्द ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो।

किसी समस्या होने की स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। स्थानीय फाल्ट या ब्रेकडाउन अधिक न हों, इसके लिए स्थानीय अधिकारियों को पहले से तैयारियों के लिए निर्देशित किया गया है। रात में होने वाले फाल्ट के लिए क्विक रिस्पांस टीम सक्रिय रहेगी। अगर ट्रांसफार्मर फुंक जाता है तो विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर रखी है। नगर पालिका मऊ के ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि दीपावली को देखते हुए सभी 42 वार्डों में सफाई की व्यवस्था की गई है। वहीं पेयजल आपूर्ति के लिए दिशा निर्देश जारी किया जा चुका है। जिससे त्योहार में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं हो उसके लिए हर पंप पर वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर जनरेटर की व्यवस्था की गई।

Post a Comment

0 Comments