विज्ञापन के लिए संपर्क

छठ को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी

छठ को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारी
मऊ:- नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर यानि बुधवार से शुरू होगा। पर्व के मद्देनजर डाला छठ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद में महिलाएं जुट गई हैं। अब जलाशयों के साथ नदियों के किनारे घाटों पर बेदी बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। इस दौरान नगर क्षेत्र में नगर पालिका घाटों की सफाई का काम शुरू कर दिया है। 
मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक डाला छठ पर्व को महिला और पुरुष धूमधाम से मनाते है। इस क्रम में जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीणांचल में घाटों के साथ नदियों के तटों की सफाई संबंधित विभाग, पूजा समितियां सहित अन्य संबंधित विभाग करता है।
जिला मुख्यालय पर तो नगर पालिका प्रशासन द्वारा तमसा नदी के घाटों को साफ किया जाता है। इसके अलावा ब्रह्मस्थान स्थित पोखरे में भी साफ सफाई की जाती है। सोमवार को नगर पालिका ने शहर के मड़ैया घाट सहित आसपास के घाटों पर साफ-सफाई भी किया। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीदारी में महिलाएं आज से ही जुट गईं हैं। इसमें सुपेली, दउरी सहित कुछ ऐसे समाग्री होती है, जिसको एकत्र करना होता है। एक दो दिन बाद नदियों के घाटों पर बेदी बनाकर लोग उस पर नाम लिखने का क्रम भी शुरू हो गया है। 
इस संबंध में मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान 18 नवंबर से शुरू हो जाएगा। उस दिन व्रतीजन नदी, तालाब, जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, सेंधा नमक, चना का दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण करेंगी तत्पश्चात सूर्योपासना कर छठ अनुष्ठान की शुरूआत करेंगी। इसके साथ 19 नवंबर को खरना का व्रत होगा। पुन: 20 नवंबर को श्रीसूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। उस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। अगले दिन शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। इसके बाद पारण के साथ श्री सूर्योपासना महाव्रत अनुष्ठान का समापन होगा। पर्व के मद्देनजर छठ पूजन से संबंधित बाजार में दुकानें सजने लगी है। व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने मे जुट गए हैं। मझवारा संवाददाता के अनुसार डाला छठ पर्व के मद्देनजर लोग तैयारियों में जुट गए है।

Post a Comment

0 Comments