विज्ञापन के लिए संपर्क

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण की भरी गई हूंकार

मिशन शक्ति के तहत नारी सशक्तीकरण की भरी गई हूंकार
महिलाएं निडरता के साथ अपनी समस्याओं को रहे सजग-गीता पाण्डेय

मऊ: इस घोर अन्याय एवं अत्याचार के माहौल में भी महिलाएं नित्य अपनी गौरवगाथा लिख रहीं हैं। केन्द्र की वर्तमान सरकार हो या राज्य की, महिला हित के बाबत जो नए-नए कानून इजाद कर रहीं हैं। उससे नारी सशक्तीकरण को एक नया मुकाम मिल रहा हैं। उक्त बातें जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत एवं कुपोषण के खिलाफ जंग लड़ रहीं गीता पाण्डेय ने कहीं। वे जनपद के राम लखन इंटर कॉलेज कटाई चवर सुल्तानपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रहीं थी। उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन नम्बर एवं सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी दी। इस मौके पर सह विधि पर्यवेक्षा अधिकारी रेणु पाण्डेय ने पास्को एक्ट के बाबत जहां परिचर्चा की। वही लड़कियों को निडरता के साथ अपनी बात रखने का आह्वान किया। 
महिला सब इंस्पेक्टर विन्ध्वासिनी पांडेय ने महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधी  जानकारी दी। 
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मुदस्सर शम्स, लल्लन, नफीस, आरके मिश्रा, श्रीराम आदी ने  यहां पर बच्चों की प्रस्तुती की तहेदिल से सराहना की।

Post a Comment

0 Comments