विज्ञापन के लिए संपर्क

जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित

मऊ :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा पार्टी के निर्विरोध विजयी रहे जिला पंचायत के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत के प्रमुखों का बुधवार को सम्मान समारोह पुरानी तहसील स्थित एक प्लाजा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह थे।

विधान परिषद सदस्य ने कहा कि जनपद ने निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुनकर अपना मान बढ़ाया है। पंचायत चुनाव कोविड काल में बहुत ही विषम परिस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर पार्टी को मजबूत किया। जिस प्रकार विपक्ष पंचायत चुनाव में सिमट गया उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में भी हारेगा। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है उसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा का कार्यकर्ता निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष पद जीता है। विधायक विजय राजभर ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ युवा कार्यकर्ताओं के बल पर ही हम अपने जीत का खाका खींच रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं का मैं सदैव आभारी रहूंगा। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में और युवाओं के उत्साह ऊर्जा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्विरोध चुना जाना संभव हो सका। संचालन जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, सरिता राजभर, मीनू सिंह, सोनी राज, डा. जय प्रकाश साहनी, जिला पंचायत सदस्य अखिलेश राजभर, राधेश्याम मौर्य, अररविद सिंह आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments