खास यह कि यह कुत्तो पर ही कर रहा है हमला
 
मऊ:- इस समय मऊ शहर में एक ऐसा जानवर देखा जा रहा है जिसका आकार और प्रकार बिल्कुल अलग सा है। जो पहले कभी नहीं देखा गया था। लोग बता रहे हैं कि इस टाइप के जानवर को कई जगहों में देखा गया है। इतना ही नहीं यह जानवर कुत्तों पर हमला कर रहा है इसलिए इसके बारे में बहुत कुछ बता पाना मुमकिन नहीं है। फिर भी सावधान रहने की जरूरत है।बताते चलें कि नगर के सहादतपुरा क्षेत्र स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पीछे मोहल्ले में यह जानवर देखा गया है और इसकी संख्या कई है। यह जानवर कहीं भी चला जा रहा है और इसकी रफ्तार भी तेज है। यह कुत्तों को देखकर उस पर झपट्टा मार कर अपना शिकार बना रहा है और उन्हें घायल कर दे रहा है। बुधवार की रात यह जानवर मोहल्ले में देखा गया और एक कुत्ते पर हमला बोल दिया, लोग काफी मेहनत करने के बाद ही उस जानवर से कुत्ते को मुक्त करा सकें। जानवर का हमला इतना तेज था कि लोगों को पुलिस को फोन करना पड़ा‌। ऐसे में इस जानवर की वस्तुस्थिति ठीक से पता नहीं चल पा रही है। लेकिन पहली बार दिख रहा यह जानवर जिस प्रकार से कुत्तों पर हमला कर रहा है उससे सचेत रहने की आवश्यकता है और घर परिवार में अपने बच्चों को भी सचेत रखने की जरूरत है